प्रयागराज के अतुल सिंह पटेल का IAS में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहरप्रयागराज / भारत लाइव टीवी न्यूजप्रयागराज जिले के कोरांव तहसील के उरुवा गांव निवासी अतुल सिंह पटेल का भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके चयन से परिवार, गांव और पूरे जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है।बताया जा रहा है कि अतुल सिंह पटेल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिल रही है और वे भी प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए उत्साहित हो रहे हैं।अतुल सिंह पटेल की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। March 7, 2026 No Comments Read More »