Day: March 11, 2026

भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद की बड़ी संगठनात्मक घोषणा, बरेली और कानपुर मंडल में नए अध्यक्ष नियुक्तभारत लाइव टीवी न्यूजभारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद संगठन की ओर से एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा की गई है। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं सलाहकार डॉ. कमल टावरी (आईएएस सेवानिवृत्त) की सहमति तथा राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।दिनांक 10 मार्च 2026 को सर्वसम्मति से दो महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं।श्री देवदत्त गंगवार को बरेली मंडल, उत्तर प्रदेश का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं श्री कुलदीप सिंह (निवासी – कानपुर देहात) को कानपुर मंडल, उत्तर प्रदेश का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।संगठन को पूर्ण विश्वास है कि दोनों पदाधिकारी अपने-अपने मंडलों के सभी जनपदों में तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर तक संगठन की कार्यकारिणी गठित करेंगे और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।संगठन का उद्देश्य किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इसी के तहत सहकारिता से समृद्धि अभियान को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण समाज को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।संगठन का मानना है कि जब देश का किसान, मजदूर, युवा और महिला आर्थिक रूप से सशक्त होंगे, तभी भारत विश्व मंच पर एक मजबूत आर्थिक शक्ति और विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा।इसी के साथ संगठन ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं और उनसे अपेक्षा की है कि वे संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।जय जवान – जय किसानभारत माता की जय

Read More »