आईएएस (सेवानिवृत्त) डॉ. कमल टावरी: सेना से प्रशासन और फिर अध्यात्म तक प्रेरणादायक सफरन्यूज़ मैटर:भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. कमल टावरी का जीवन सेना, प्रशासन और आध्यात्मिक साधना का अनोखा संगम रहा है। उनका जन्म 1 अगस्त 1946 को महाराष्ट्र के वर्धा में हुआ। उन्होंने एलएलबी और अर्थशास्त्र में पीएचडी की शिक्षा प्राप्त की।डॉ. टावरी ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय सेना से की और लगभग 6 वर्षों तक सेना में सेवा दी। इसके बाद वे 1968 बैच के आईएएस अधिकारी बने और उत्तर प्रदेश कैडर में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।लगभग 38 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव और केंद्र सरकार में योजना आयोग के सलाहकार जैसे महत्वपूर्ण पद संभाले।सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने सामाजिक, बौद्धिक और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कार्य जारी रखा। वर्ष 2022 में बद्रीनाथ धाम में संन्यास ग्रहण करने के बाद उनका नाम स्वामी कमलानंद गिरि हो गया। वर्तमान में वे आध्यात्मिक साधना, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण समाज जागरण में सक्रिय हैं।

Leave a Comment